Taare Zameen Par - Kho Na Jaye Yeh - खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर Lyrics

Are you looking for Taare Zameen Par - Kho Na Jaye Yeh - खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर lyrics form movie Random ( )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Taare Zameen Par - Kho Na Jaye Yeh - खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर . This awesome song written by तारें ज़मीं पर (२००७) and directed by .


देखो इन्हें ये हैं ओंस�की बूँदें
पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
नाज़ुक से मोती हँस दे फिसल कर
खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर

ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
मन के अंधेरो को रोशन सा कर दे
ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दे
खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर

जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
और निंदिया में मीठा सा सपना
और सपने में मिल जाये फरिश्ता सा कोई
जैसे रंगों भरी पिचकारी
जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई

ये तो आशा की लहर है, ये तो उम्मीद की सहर है
खुशियों की नहर है, खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर

देखो रातों के सीने पे ये तो
झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
ये तो अंबिया की खुशबू है
बागों से बह चले
जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
जैसे बंसी कोई बजाये पेड़ों के तले

ये तो झोंके हैं पवन के, हैं ये घुंघरू जीवन के
ये तो सुर हैं चमन के, खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर

मोहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
मुठ्ठी में मौसम की जैसे हवायें
ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआयें
खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर

कभी बातें जैसे दादी नानी
कभी चलते जैसे मम मम पानी
कभी बन जाये भोले सवालों की झड़ी
सन्नाटे में हँसी के जैसे
सूने होठों पे खुशी के जैसे
ये तो नूर हैं बरसे अगर
तेरी किस्मत हो बड़ी

जैसे झील में लहराये चंदा
जैसे भीड़ में अपने का कंधा
जैसे मनमौजी नदिया
झाग उड़ायें कुछ कहे
जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
जैसे कानों में सरगम
हरदम बजती ही रहे
जैसे बरखा उडाती है निंदिया ...


Taare Zameen Par - Kho Na Jaye Yeh - खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर - Song Info.

Random ( )
Singer:
Music Directors:
Lyricists: तारें ज़मीं पर (२००७)
 Hindi Song