Ek Meethi Si Chubhan - एक मीठी सी चुभन Lyrics

Are you looking for Ek Meethi Si Chubhan - एक मीठी सी चुभन lyrics form movie Reshma Aur Shera ( 1972 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Ek Meethi Si Chubhan - एक मीठी सी चुभन sung by our favourite singer Lata Mangeshkar. This awesome song written by Udhav Kumar and directed by Jaidev.


एक मीठी सी चुभन, एक ठंडी सी अगन
मैं आज पवन में पाऊँ, आज पवन में पाऊँ
एक मीठी सी चुभन, एक ठंडी सी अगन
मैं आज पवन में पाऊँ
मन ही मन मैं नाच रही हूँ, मन ही मन मुसकाऊँ
क्यों की मीठी मीठी सी चुभन, ठंडी ठंडी सी अगन
मैं आज पवन में पाऊँ

जाग उठा है प्यार, झूमें सब संसार
अंगडाई लेते हैं सपने, धर के रूप हजार
नाच उठा है प्यार, आज मेरा झूम रहा संसार
मन का आँगन जो सूना था, आयी है उसमें बहार
कंगना, पायल
कंगनवा खनके, पायल छमके
लट उलझी सुलझाऊँ, शरमाऊँ, मुसकाऊँ
क्यों की मीठी मीठी सी चुभन, एक ठंडी सी अगन

ऐ मेरे भगवान, इतना कर एहसान
ये रसवंती हवा कहीं ना बन जाये तूफ़ान
प्यार मेरा नादान, मन भी है अनजान
जल ना जाये बैर अगन में जीवन के वरदान
धीरज भागे, चिंता जागे
मन ही मन घबराऊँ, घबराऊँ, घबराऊँ


Ek Meethi Si Chubhan - एक मीठी सी चुभन - Song Info.

Reshma Aur Shera ( 1972 )
Singer: Lata Mangeshkar
Music Directors: Jaidev
Lyricists: Udhav Kumar
 Hindi Song