Tu Chanda Main Chandni - तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे Lyrics

Are you looking for Tu Chanda Main Chandni - तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे lyrics form movie Reshma Aur Shera ( 1972 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Tu Chanda Main Chandni - तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे sung by our favourite singer Lata Mangeshkar. This awesome song written by Balkavi Bairagi and directed by Jaidev.


तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे
तू बादल मैं बिजुरी, तू पंछी मैं पात रे

ना सरवर, ना बावड़ी, ना कोई ठंडी छाँव
ना कोयल ना पपीहरा, ऐसा मेरा गाँव रे
कहा बुझे तन की तपन, ओ सैया सिरमोर
चंद्रकिरण तो छोड़ कर, जाये कहा चकोर
जाग उठी हैं सांवरे, मेरी कुंवारी प्यास रे
अंगारे भी लगने लगे पिया अंगारे भी लगने लगे
आज मुझे मधुमास रे

तुझे आंचल में रखुंगी ओ सावरे
काली अलकों से बाँधुंगी ये पाँव रे
गल बैय्या वो डालू की छूटे नही
मेरा सपना सजन अब टूटे नही
मेहंदी रची हथेलिया, मेरे काजलवारे नैन रे
पल पल तुझे पुकारते पिया पल पल तुझे पुकारते
हो हो कर बेचैन रे

ओ मेरे सावन सजन, ओ मेरे सिंदूर
साजन संग सजनी बनी मौसम संग मयूर
चार पहर की चाँदनी मेरे संग बिता
अपने हाथों से पिया मोहे लाल चुनर ओढ़ा
केसरिया धरती लगे, अंबर लालम-लाल रे
अंग लगाकर सायबा, अंग लगा कर सायबा
कर दे मुझे निहाल रे


Tu Chanda Main Chandni - तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे - Song Info.

Reshma Aur Shera ( 1972 )
Singer: Lata Mangeshkar
Music Directors: Jaidev
Lyricists: Balkavi Bairagi
 Hindi Song