Neele Neele Ambar Par - नीले नीले अंबर पर चाँद जब आए Lyrics

Are you looking for Neele Neele Ambar Par - नीले नीले अंबर पर चाँद जब आए lyrics form movie Kalakaar ( 1983 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Neele Neele Ambar Par - नीले नीले अंबर पर चाँद जब आए sung by our favourite singer Kishore Kumar. This awesome song written by Indeevar and directed by Bappi Lahiri.


नीले नीले अंबर पर चाँद जब आए
प्यार बरसाए, हम को तरसाए
ऐसा कोई साथी हो, ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

उँचे उँचे परबत जब चूमते हैं अंबर को
प्यासा प्यासा अंबर जब चूमता है सागर को
प्यार से कसने को, बाहों में बसने को
दिल मेरा ललचाए, कोई तो आ जाए
ऐसा कोई साथी हो, ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

ठंडे ठंडे झोंके जब बालों को सहलाये
तपती तपती किरनें जब गालों को छू जाए
साँसों की गर्मी को, हाथों की नर्मी को
मेरा मन तरसाए, कोई तो छू जाए
ऐसा कोई साथी हो, ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

छम छम करता सावन बूँदो के बान चलाये
सतरंगी बरसातों में जब तनमन भीगा जाए
प्यार में नहाने को, डूब ही जाने को
दिल मेरा तड़पाए, ख्वाब जगा जाए
ऐसा कोई साथी हो, ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए


Neele Neele Ambar Par - नीले नीले अंबर पर चाँद जब आए - Song Info.

Kalakaar ( 1983 )
Singer: Kishore Kumar
Music Directors: Bappi Lahiri
Lyricists: Indeevar
 Hindi Song