Chhod De Sari Duniya Kisi Ke Liye - छोड दे सारी दुनिया किसी के लिए Lyrics

Are you looking for Chhod De Sari Duniya Kisi Ke Liye - छोड दे सारी दुनिया किसी के लिए lyrics form movie Saraswati Chandra ( 1968 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Chhod De Sari Duniya Kisi Ke Liye - छोड दे सारी दुनिया किसी के लिए sung by our favourite singer Lata Mangeshkar. This awesome song written by Indeevar and directed by Kalyanji Anandji.


कहाँ चला ऐ मेरे जोगी, जीवन से तू भाग के
किसी एक दिल के कारण, यूँ सारी दुनिया त्याग के

छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
प्यार से भी जरुरी कई काम हैं
प्यार सबकुछ नहीं जिन्दगी के लिए

तन से तन का मिलन हो न पाया तो क्या
मन से मन का मिलन कोई कम तो नहीं
खुशबू आती रहें दूर ही से सही
सामने हो चमन कोई कम तो नहीं
चाँद मिलता नहीं सबको संसार में
है दिया ही बहोत रोशनी के लिए

कितनी हसरत से तकती है कलियाँ तुम्हे
क्यों बहारों को फिर से बुलाते नहीं
एक दुनिया उजड़ ही गई है तो क्या
दूसरा तुम जहां क्यों बसाते नहीं
दिल न चाहे भी तो साथ संसार के
चलना पड़ता है सब की खुशी के लिए


Chhod De Sari Duniya Kisi Ke Liye - छोड दे सारी दुनिया किसी के लिए - Song Info.

Saraswati Chandra ( 1968 )
Singer: Lata Mangeshkar
Music Directors: Kalyanji Anandji
Lyricists: Indeevar
 Hindi Song