Karvaten Badalte Rahe Sari Raat Hum - करवटें बदलते रहे, सारी रात हम Lyrics

Are you looking for Karvaten Badalte Rahe Sari Raat Hum - करवटें बदलते रहे, सारी रात हम lyrics form movie Aap Ki Kasam ( 1974 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Karvaten Badalte Rahe Sari Raat Hum - करवटें बदलते रहे, सारी रात हम sung by our favourite singer Lata Mangeshkar - Kishore Kumar. This awesome song written by Anand Bakshi and directed by Rahuldev Burman.


करवटें बदलते रहे, सारी रात हम
आप की कसम, आप की कसम
गम ना करो, दिन जुदाई के बहोत हैं कम
आप की कसम, आप की कसम

याद तुम आते रहे, एक हूक सी उठती रही
नींद मुझ से, नींद से मैं, भागती छुपती रही
रात भर बैरन निगोड़ी चांदनी चुभती रही
आग सी जलती रही, गिरती रही शबनम

झील सी आँखों में आशिक डूब के खो जाएगा
जुल्फ के साये में दिल, अरमा भरा सो जाएगा
तुम चले जाओ, नहीं तो कुछ ना कुछ हो जाएगा
डगमगा जायेंगे ऐसे हाल में कदम

रूठ जाए हम तो तुम हमको मना लेना सनम
दूर हो तो पास हमको, तुम बुला लेना सनम
कुछ गिला हो तो गले हमको लगा लेना सनम
टूट ना जाए कभी ये प्यार की कसम


Karvaten Badalte Rahe Sari Raat Hum - करवटें बदलते रहे, सारी रात हम - Song Info.

Aap Ki Kasam ( 1974 )
Singer: Lata Mangeshkar - Kishore Kumar
Music Directors: Rahuldev Burman
Lyricists: Anand Bakshi
 Hindi Song