Tum Besahara Ho To - तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो Lyrics

Are you looking for Tum Besahara Ho To - तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो lyrics form movie Anurodh ( 1977 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Tum Besahara Ho To - तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो sung by our favourite singer manna Dey. This awesome song written by Anand Bakshi and directed by laxmikant Pyarelal.


तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो
तुम को अपने आप ही सहारा मिल जाएगा
कश्ती कोई डूबती पहुँचा दो किनारे पे
तुम को अपने आप ही किनारा मिल जाएगा

हँस कर जिंदा रहना पड़ता है
अपना दुःख खुद सहना पड़ता है
रस्ता चाहे कितना लंबा हो
दरिया को तो बहना पड़ता है
तुम हो एक अकेले तो रुक मत जाओ चलो निकलो
रस्ते मे कोई साथी तुम्हारा मिल जाएगा

जीवन तो एक जैसा होता है
कोई हँसता, कोई रोता है
सब्र से जीना आसान होता है
फ़िक्र से जीना मुश्किल होता है
थोड़े फूल हैं काँटे हैं जो तकदीर ने बाँटे है
हमको इनमे से हिस्सा हमारा मिल जाएगा


Tum Besahara Ho To - तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो - Song Info.

Anurodh ( 1977 )
Singer: manna Dey
Music Directors: laxmikant Pyarelal
Lyricists: Anand Bakshi
 Hindi Song