Megha Re, Megha Re - मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे Lyrics

Are you looking for Megha Re, Megha Re - मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे lyrics form movie Pyaasa Sawan ( 1981 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Megha Re, Megha Re - मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे sung by our favourite singer Lata Mangeshkar - Suresh Wadkar. This awesome song written by Santosh Anand and directed by Laxmikant Pyarelal.


मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

कहाँ से तू आया, कहाँ जायेगा तू
के दिल की अगन से पिघल जायेगा तू
धुआं बन गयी है खयालों की महफ़िल
मेरे प्यार की जाने कहाँ होगी मंज़िल
मेघा रे मेघा रे, मेरे गम की तू दवा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

बरसने लगीं हैं बूँदें, तरसने लगा है मन
ज़रा कोई बिजली चमकी, लरजने लगा है मन

और ना डरा तू मुझको ओ काले काले घन
मेरे तन को छू रही है, प्रीत की पहली की पवन
मेघा रे मेघा रे, मेरी सुन ले तू सदा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

मन का मयूरा आज मगन हो रहा है
मुझे आज ये क्या सजन हो रहा है
उमंगों का सागर उमड़ने लगा है
बाबुल का आँगन बिछड़ने लगा है
न जाने कहाँ से हवा आ रही है
उड़ा के ये हमको लिये जा रही है
ये रुत भीगी भीगी भिगोने लगी है
के मीठे से नश्तर चुभोने लगी है
चलो और दुनिया बसायेंगे हम तुम
ये जन्मों का नाता निभायेंगे हम तुम
मेघा रे मेघा रे, दे तू हमको दुआ रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे


Megha Re, Megha Re - मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे - Song Info.

Pyaasa Sawan ( 1981 )
Singer: Lata Mangeshkar - Suresh Wadkar
Music Directors: Laxmikant Pyarelal
Lyricists: Santosh Anand
 Hindi Song