Ye Tera Ghar Ye Mera Ghar / ये तेरा घर ये मेरा घर Lyrics

Are you looking for Ye Tera Ghar Ye Mera Ghar / ये तेरा घर ये मेरा घर lyrics form movie Saath Saath ( 1982 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Ye Tera Ghar Ye Mera Ghar / ये तेरा घर ये मेरा घर sung by our favourite singer Chitra Singh - Jagjit Singh. This awesome song written by Javed Akhtar and directed by Kuldeep Singh.


ये तेरा घर ये मेरा घर
किसीको देखना हो गर
तो पहले आके माँग ले
मेरी नज़र तेरी नज़र
ये तेरा घर ये मेरा घर
ये घर बहोत हसीन है

ना बादलों की छाँव में, ना चांदनी के गांव में
ना फूल जैसे रास्ते, बने हैं इसके वास्ते
मगर ये घर अजीब है, ज़मीन के करीब है
ये ईंट-पत्थरों का घर, हमारी हसरतों का घर

ये तेरा घर ये मेरा घर
ये घर बहोत हसीन है

जो चाँदनी नहीं तो क्या ये रोशनी है प्यार की
दिलों के फूल खिल गये, तो फ़िक्र क्या बहार की
हमारे घर ना आएगी कभी ख़ुशी उधार की
हमारी राहतों का घर, हमारी चाहतों का घर

ये तेरा घर ये मेरा घर
ये घर बहोत हसीन है

यहाँ महक वफाओं की, मोहब्बतों का रंग है
ये घर तुम्हारा ख़्वाब है, ये घर मेरी उमंग है

ना आरज़ू पे कैद है, ना हौसले पे जंग है
हमारी हौसलों का घर, हमारी हिम्मतों का घर

ये तेरा घर ये मेरा घर
ये घर बहोत हसीन है


Ye Tera Ghar Ye Mera Ghar / ये तेरा घर ये मेरा घर - Song Info.

Saath Saath ( 1982 )
Singer: Chitra Singh - Jagjit Singh
Music Directors: Kuldeep Singh
Lyricists: Javed Akhtar