Saathi Haath Badhana - साथी हाथ बढ़ाना Lyrics

Are you looking for Saathi Haath Badhana - साथी हाथ बढ़ाना lyrics form movie Naya Daur ( 1957 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song Saathi Haath Badhana - साथी हाथ बढ़ाना sung by our favourite singer Asha Bhosle - Mohammad Rafi. This awesome song written by Saahir Ludhiyanvi and directed by O. P. Nayyar.


साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना

एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना

हम मेहनत वालों ने जब भी, मिलकर कदम बढ़ाया
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया
फौलादी हैं सीने अपने, फौलादी हैं बाहें

हम चाहे तो पैदा कर दे चट्टानों में राहें

मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना

कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना
अपना सुख भी एक है साथी अपना दुःख भी एक
अपनी मंज़िल सच की मंज़िल, अपना रस्ता नेक

एक से एक मिले तो कतरा बन जाता है दरिया
एक से एक मिले तो जर्रा बन जाता है सेहरा
एक से एक मिले तो राई बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इन्सां बस में कर ले किस्मत


Saathi Haath Badhana - साथी हाथ बढ़ाना - Song Info.

Naya Daur ( 1957 )
Singer: Asha Bhosle - Mohammad Rafi
Music Directors: O. P. Nayyar
Lyricists: Saahir Ludhiyanvi
 Hindi Song