O Chand Jahan Wo Jaye - ओ चाँद जहाँ वो जाए, तू भी साथ चले जाना Lyrics

Are you looking for O Chand Jahan Wo Jaye - ओ चाँद जहाँ वो जाए, तू भी साथ चले जाना lyrics form movie Sharda ( 1957 )? If Yes, then you have reached at right place because here we have shared lyrics of most popular song O Chand Jahan Wo Jaye - ओ चाँद जहाँ वो जाए, तू भी साथ चले जाना sung by our favourite singer Asha Bhosle - Lata Mangeshkar. This awesome song written by Rajendra Krishna and directed by C. Ramchandra.


ओ चाँद जहाँ वो जाए, तू भी साथ चले जाना
कैसे हैं, कहाँ हैं वो हर रात खबर लाना

वो राह अगर भूले तू राह दिखा देना
परदेस में राही को मंज़िल का पता देना
है पहला सफर उनका और देस है अन्जाना

हर रात खबर लाना ...

कहना मेरे होठों पर रूकती हुई आहें हैं
या रास्ता उनका है, या मेरी निगाहें हैं
बेताब मोहब्बत का बेताब है अफ़साना

है चाँद कसम मेरी कुछ और न तू कहना
कहना के मेरा तुम बिन मुश्किल है यहाँ रहना
एक दर्द के मारे को अच्छा नहीं तडपाना
हर रात खबर लाना ...


O Chand Jahan Wo Jaye - ओ चाँद जहाँ वो जाए, तू भी साथ चले जाना - Song Info.

Sharda ( 1957 )
Singer: Asha Bhosle - Lata Mangeshkar
Music Directors: C. Ramchandra
Lyricists: Rajendra Krishna
 Hindi Song